कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के माइनिंग कॉलेज के समीप सोमवार सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक दानापुर (बिहार) से चावल की खुद्दी लोड कर रामगढ़ के गोला जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोडरमा घाटी पार करने के बाद घुमावदार सड़क के पास अचानक ट्रक का अगला चक्का खुलकर अलग हो गया। इससे चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं रहा और ट्रक सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया।ट्रक चालक राजेश यादव ने बताया कि वह दानापुर से माल लेकर गोला जा रहे थे, तभी माइनिंग कॉलेज के पास यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से ठीक पहले कई लाइन होटल स्थित हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना वहां नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने की कार्रवाई में जुट गई। इस दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.