बिजनौर, मार्च 3 -- बिजनौर। होली का त्योहार मनाने धामपुर से बाइक पर गांव आ रहे सीआरपीएफ जवान की पत्नी का दुपट्टा पहिए में फंस गया। इससे महिला और उसके दो बच्चे सड़क पर गिरने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अफजलगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात है। वह पत्नी सोनिका (30 साल) बेटी अनामिका (4 साल) और बेटा ऋषभ (6 साल) के साथ धामपुर में किराए के मकान में रहता है। होली का त्योहार मनाने के लिए वह छुट्टी पर धामपुर आया था। मंगलवार को पत्नी तथा बच्चों को लेकर बाइक से होली मनाने गांव हिदायतपुर आ रहा था। नेशनल हाईवे 734 स्थित भूतपुरी पुल के समीप बाइक पर पीछे बैठी सोनिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.