पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा उफान पर
बुलंदशहर, जुलाई 10 -- पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। गंगा पूरे उफान पर बह रही है। बढ़ते जलस्तर के कारण अहार क्षेत्र के सिद्ध बाबा गंगा घाट और अवंतिका देवी गंगा घाट पर बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। गंगा के रौद्र रूप को देखकर खादर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- Amroha News: सीपिया फार्म के निकट 10 फीट बहा अस्थायी तटबंधगंगा घाटों की स्थिति अवंतिका देवी गंगा घाट पर गंगा की तेज धारा मंदिर के निचले हिस्से से सटकर बह रही है, जबकि सिद्ध बाबा गंगा घाट पर नदी का कटान शुरू हो गया है। गंगा के बीच बने सभी टापू पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। खादर क्षेत्र में किसानों ने अपनी झोपड़ियों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.