रांची, मार्च 28 -- रांची। पहाड़ी मंदिर में शुक्रवार को सुबह की आरती के बाद महावीरी पताका स्थापित किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिवभक्तों ने मंदिर के चारों ओर रंग-बिरंगे महावीरी पताके लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। पूजा और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में लगे पताकाओं के साथ-साथ मंदिर के शीर्ष पर लहराता महावीरी ध्वज राजधानी में चल रहे धार्मिक उत्सव और आयोजनों का विशेष आभास कराता रहा। परंपरा के अनुसार हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर पहाड़ी के शीर्ष स्थित मंदिर के गुंबद और आसपास के क्षेत्र में विधि-विधान के साथ नए महावीरी पताके स्थापित किए जाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...