लातेहार, जनवरी 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पहाड़ी शिव - पार्वती मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान शंकर के तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित गिरधारी मिश्रा के द्वारा भगवान शंकर की विशेष रूप से पूजा अर्चना कराई गई। इसके बाद तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रसाद और वस्त्र आदि चढ़ाए गए। महिलाओ ने तिलक के गीत भी गाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के द्वारा भजन - कीर्तन का भी आयोजन किया गया। तिलकोत्सव कार्यक्रम में बलु मिश्रा, निरंजन सिंह, रंजीत कुमार सिंह,मुरारी लाल, अनूप अग्रवाल आदि श्रद्धालु शामिल हुए। पुजारी बलु मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर बसंत पंचमी को भगवान शंकर के तिलकोत्सव कार्यक्रम होता है। एक तरह से भगवान शंकर को तिलक चढ़ाने का रस्म अदा की जाती है। इस रस्म के बाद ही महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.