भभुआ, अप्रैल 27 -- मसानी के आवासीय विद्यालय में पढ़ता था राधेश्याम, शनिवार को आया था घर पर, अगले दिन रविवार को विद्यालय में थी छुट्टी गांव के अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था दस वर्षीय राधेश्याम डूबते देख बच्चों ने मचाई शोर, काफी मशक्कत के बाद निकाला शव (पेज तीन की लीड खबर) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की कैमूर पहाड़ी से सटे डुमरकोन गांव के पहाड़ी नाले में डूबने से रविवार की शाम एक बच्चे की मौत हो गई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने देर रात शव को नाले से निकाला। मृतक 10 वर्षीय राधेश्याम सिंह चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरकोन गांव निवासी विजय शंकर सिंह का बेटा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर चैनपु...