रांची, अप्रैल 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के लोकभवन पावर सब स्टेशन से संबद्ध 11 केवी पहाड़ी तथा मधुकम फीडर से गुरुवार को दिन के तीन बजे से बिजली की आपूर्ति बंद रही। दोनों फीडर के बंद रहने से शाम सात बजे तक रातू रोड के कुछ हिस्से, स्टाफ क्वार्टर, आर्यपुरी, अलकापुरी, पहाड़ी मंदिर के आसपास, बानो मंजिल रोड, जयप्रकाश नगर, खादगढ़ा, इरगू टोली समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। शाम में घरों में मौजूद बुजुर्ग, बच्चों व बीमार लोगों को गर्मी की वजह से परेशानी हुई। फीडरों के ब्रेक डाउन होने की जानकारी मिलने के बाद ऊर्जा आपूर्ति निगम के गश्ती दल ने लाइन की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संकट गहराया इसी क्रम में यह जानकारी हुई कि फीडरों से संबद्ध डीटीआर एमसीबी ट्रीप करके गया थ...