पहाड़ी इलाके में सब्जी की खेती कर कई किसान हो रहे खुशहाल
लखीसराय, जुलाई 7 -- प्रकाश मंडल, चानन। चानन के पहाड़ी क्षेत्रों में अब बदलाव की बयार बहने लगी है। कभी नक्सली गतिविधियों से आक्रांत रहा चानन का इलाका अब अमन का पैगाम दे रहा है। यहां के लोग बदले माहौल में हर क्षेत्र में अपनी प्रगति का परचम लहरा रहे हैं। आलू, प्याज, गेहूं, धान की खेती के बाद अब हरी सब्जी, मिर्च व लाल टमाटर की खेती में भी किसान दिलचस्पी लेने लगे हैं। यहां के किसानों ने परंपरागत खेती से अधिक मुनाफा नहीं होते देख अब आधुनिक खेती को अपना लिया है। इलाके के किसान टमाटर के साथ ही हरी सब्जी जैसे करेला, नेनुआ, कद्दू की खेती भी करते हैं। पहाड़ी इलाका कुंदर, जगुआजोर, गोपालपुर, इटौन, रामपुर, भलूई, लक्ष्मीनिया आदि गांवों में सब्जी के साथ ही टमाटर उत्पादन किया जाता है। हालांकि टमाटर की खेती की राह इलाके के लिए आसान नहीं थी। लेकिन किसानों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.