पहाड़ियों से घिरे गुट्टी के विशेष ग्रामसभा में पहुंचे विधायक
सराईकेला, जून 1 -- खरसावां। कुचाई और तमाड़ प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित घने जंगलों और ऊंची-नीची पहाड़ियों से घिरे गुट्टी गांव के ग्रामीणों को पहली बार विकास की वास्तविक किरण नजर आई है। इस इलाके तक पहुंचना आज भी बड़ी चुनौती है। लेकिन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खुद बाइक से करीब 25 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय किया। बुंदीबादी के बीच दुर्गम रास्तों से होकर गुट्टी गांव पहुंचे। विधायक ने वहां राजकीय उच्च मध्य विद्यालय गुट्टी के प्रांगण में दुर्गा मुंडा की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा कर ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने विधायक गागराई के सामने सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी कई गंभीर समस्याएं उठाईं। बैठक में क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
सड़क निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.