बाराबंकी, मार्च 20 -- कोठी। क्षेत्रीय विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत के प्रयास से सिद्धौर क्षेत्र के गोमती नदी स्थित पहाड़ापुर घाट पर शुक्रवार से पीपापुल निर्माण कार्य शुरू हो गया। लंबे अर्से बाद स्थानीय कई गांवों के लोगों को पीपापुल के जरिए नदी पर बाइक दौड़ने का सपना साकार हुआ। क्योंकि अब तक वह जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार करते रहे। विधायक ने यहां पर शासन में पुल निर्माण का प्रस्ताव दिया था, जो कोठी हैदरगढ़ मार्ग को भिलवल हैदरगढ़ मार्ग से जोड़ देगा। क्षेत्र के भिलवल, मल्लाहीपुरवा, वैसापुर, महंगूपुरवा, पंडितपुरवा, कमालपुर, पहाड़पुर, नकटा सेहरिया, कुतबापुर, सादुल्लापुर, सैदनपुर, मौलाबाद आदि पांच दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...