गया, मार्च 19 -- गया जिले के पहाड़पुर गांव के समीप रेलवे द्वारा पावर रेल ग्रिड निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य गया-कोडरमा रेल सेक्शन में बिजली आपूर्ति क्षमता को मजबूत करना है, जिससे ट्रेनों की रफ्तार और संचालन दोनों में सुधार होगा। रेल सूत्रों ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से ट्रेनों के संचालन को स्थिर और सुरक्षित ऊर्जा आपूर्ति मिल सकेगी। बताया गया कि पावर रेल ग्रिड हाई स्पीड ट्रेनों के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा। वर्तमान में बढ़ती ट्रेनों की संख्या और गति के कारण बिजली की मांग में काफी इजाफा हुआ है जिसे पूरा करने के लिए इस तरह के आधुनिक ग्रिड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस परियोजना के तहत उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.