पहासू से अलीपुर सम्पर्क मार्ग का विधायक ने किया शिलान्यास
बुलंदशहर, जून 4 -- लोक निर्माण विभाग द्वारा 2.74 करोड़ की लागत से स्वीकृत खुर्जा-पहासू-छतारी राज्य मार्ग संख्या 63 से ग्राम बनैल राजवाहे की पटरी होते हुए ग्राम अल्लीपुर तक मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधायक अनिल शर्मा ने शिलान्यास किया। इस मार्ग के निर्माण से पहासू में लगने वाले जाम से काफी मुक्ति मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि मार्ग में निर्माण से खुर्जा पहासू मार्ग में पास बनैल राजवाहे की पटरी पर लगभग 3 किमी लंबी सड़क बनने से वाहनों के आवागमन में सुविधा रहेगी तथा पहासू में लगने वाले जाम से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,राकेश शिशोदिया,प्रेमपाल,शैलू शर्मा,ध्रुव शर्मा, मुकेश कुमार,रिंकू शर्मा,सरदार खां, हर्षवर्धन शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.