बुलंदशहर, फरवरी 19 -- पहासू पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन ट्राली और घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों का चालान कर दिया है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात डा.तेजवीर सिंह ने बताया कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पहासू पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गांव खुरियावली भट्टे के पास से चोरी करने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों की पहचान विवेक उर्फ दीपू निवासी गांव दोररू चांदपुर थाना चंदौस(अलीगढ़) एवं गवेंद्र निवासी गांव जिरौली डोर थाना लोधा(अलीगढ़) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन ट्राली और घटना में प्रयुक्त एक ट्रेक्टर बरामद किया है। आरोपियों द्वारा एक ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.