बुलंदशहर, मार्च 30 -- पहासू पुलिस पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ अभद्रता और 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने अवैध हिरासत में लिया और उसके साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया। कांग्रेस नेताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी भी की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार दोपहर को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि 23 मार्च 2026 की शाम पहासू के नगर चौकी इंचार्ज और सिपाही ने कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अल्वी को अलीगढ़ अड्डे से बिना किसी कारण के हिरासत में ले लिया और उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। का...