बुलंदशहर, जनवरी 21 -- पहासू। पहासू स्थित डाकघर में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके चलते डाकघर के सभी कामकाज ठप पड़े हैं, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गंगागढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने बच्चे के आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए कई दिनों से डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं।लेकिन बिजली न होने का हवाला देकर कर्मचारी उन्हें वापस लौटा देते हैं। पहासू निवासी राहुल कुमार ने भी आधार संशोधन के लिए कई दिनों से प्रयास करने की बात कही, लेकिन उनका काम भी नहीं हो पाया। कस्बे के हेमंत लोधी ने बताया कि उन्हें एक लिफाफा रजिस्टर्ड डाक से भेजना है, लेकिन पिछले कई दिनों से काम बंद होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। कोट-- 5 जनवरी से डाकघर में इन्वर्टर और बैटरी उपलब्ध न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.