पहासू के प्रवीण पाठक का विश्व योगासन चैंपियनशिप में चयन
बुलंदशहर, मई 30 -- पहासू क्षेत्र के गांव रसूलगढ़ निवासी प्रवीण कुमार पाठक का चयन प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप 4 से 8 जून 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विश्वभर के योग साधक भाग लेंगे। योगासन में पीएचडी स्कॉलर प्रवीण पाठक ने देश और विदेश में आयोजित कई योगासन प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करके अपनी योग साधना का लोहा मनवाया है। एशियन गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण पाठक योग में अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता भानु प्रकाश पाठक स्वर्गीय माता गायत्री देवी एवं अपने गुरुजनों को दिया देते हैं। ग्रामीण अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले प्रवीण पाठक युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। गांव रसूलगढ़ में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.