बुलंदशहर, मार्च 27 -- पहासू के पूर्व चेयरमैन अजमल खां और उनके ड्राइवर की उन्नाव जनपद में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पहासू कस्बे में शोक हो गया। उनके घर पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजमल के साथ गाड़ी चला रहे उनके ड्राइवर अहमद रजी की भी मौत हो गई। परिजन शव लेने उन्नाव रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार अजमल खां शुक्रवार को कार द्वारा कानपुर अपने रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे। परिजनों के अनुसार उन्नाव बाईपास पर उनकी गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए,पुलिस ने मुश्किल से घायलों को कार से निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम छाया हुआ है।पहले मां-स्वयं और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.