बुलंदशहर, फरवरी 24 -- पहासू स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 66 छात्राएं तथा स्टाफ राष्ट्रपति भवन के भृमण के लिए पहासू से मंगलवार को रवाना हुई। जिला पंचायत सदस्य मनोज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और खुशी नज़र आया। विद्यालय की वार्डन विजय लक्ष्मी ने बताया कि 66 छात्राओं का दल शैक्षणिक भृमण के साथ देश की लोकतांत्रिक व्यस्था तथा राष्ट्रपति भवन जैसी राष्ट्रीय धरोहर को देखने के लिए राजधानी दिल्ली जा रहा है। भृमण का उद्देश्य ज्ञानवर्धन के साथ राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक महत्व, उसकी वास्तुकला के साथ ज्ञान अर्जित करना है। यात्रा में गोल्डी सिंह, गीता मीणा, पूजा राजपूत, शिवानी सिंगल, विनीता शर्मा, नीरज कुमार, संजय कुमार साथ रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.