देवघर, मार्च 14 -- सारवां। प्रखंड परिसर में शनिवार को पशुधन विकास ब्रायलर योजना अंतर्गत कुक्कुट पालन के तहत पहारिया व रक्ति पंचायत के 4 लाभुकों के बीच चूजा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा, बीएओ बिजय देव, बीएचओ डॉ. सुनील टोप्पो, वितरक मो. असराद, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम राय व पंसस संजीव रंजन आदि द्वारा चूजा वितरण किया गया। साथ में चूजे के खाद्य सामग्री व दवा आदि का भी वितरण किया गया। बीडीओ द्वारा चूजा पालन व रख-रखाव के लिए लाभुकों से जानकारी ली गई। ठीक तरह से पालन कर लाभ लेने कहा। इस अवसर पर कर्मी संजय दत्ता, दशरथ सोरेन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.