हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- तबादले आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने 526 पुलिसकर्मियों के किए ट्रांसफर357 सिपाही, 32 हेड कांस्टेबल व 23 दरोगाओं का सूची में नामहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने पहाड़ और मैदान में सेवाकाल का कोटा पूरा करने वाले पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। आईजी ने नवनियुक्त जनपदों में ट्रांसफर पुलिसकर्मियों को समय से तैनाती लेने का आदेश जारी किया है।आईजी के मुताबिक कुल 526 ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनका पहाड़ और मैदान में सेवाकाल का समय पूरा हो चुका है। इसमें 23 दरोगा, नौ एएसआई, 92 हेड कांस्टेबल, 357 सिविल पुलिस कांस्टेबल, 33 आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल और मिनिस्ट्रयल स्टॉफ शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के मानकों के आधार पर कांस्टेबल से लेकर निरीक्षकों के पहाड़ और मैदान में सेवाकाल का ...