महोबा, अप्रैल 6 -- महोबा, संवाददाता। पहाड़ में सुरक्षा मानकों को ताक में रखकर खनन के दौरान मलबा की चपेट में आने से तीन श्रमिक घायल हो गए है। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। घायल श्रमिकों के परिजनों ने खनन कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही के आरोप लगाए है। पत्थर उद्योग नगरी कबरई के डहर्रा पहाड़ में सोमवार को काम के दौरान पहाड़ का मलबा गिरने से खदान में काम कर रहे 25 वर्षीय विजय पाल, 22 वर्षीय शिवचरण कुशवाहा और 23 वर्षीय दयाशंकर पुत्र बाबूलाल निवासीगण टीकामऊ घायल हो गए। एकाएक पहाड़ से मलबा गिरने से खदान में काम कर रहे श्रमिकों में चीख पुकार मच गई और श्रमिकों ने काम बंद कर दिया। घायल श्रमिकों को जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.