हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- देवेंद्र रौतेला , हल्द्वानी। नैनीताल जिले में इन दिनों वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पर्वतीय और जंगल से सटे क्षेत्रों में इस वर्ष बाघ और गुलदार के हमलों में छह लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं मैदानी इलाकों में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। वन्यजीव लोगों के लिए लगातार खतरा बन रहे हैं। जंगल छोड़कर गांव के नजदीक इनकी मौजूदगी से ग्रामीण खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से गुलदार और बाघ लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। इसी वर्ष गुलदार और बाघ के हमले में भीमताल, ओखलकांडा और हल्द्वानी ब्लॉक के छह लोग बाघ के हमले का शिकार हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में हाथियों के झुंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.