पहाड़ में दिन, मैदान में रात को सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं
हल्द्वानी, जून 24 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में सड़क हादसों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पिछले एक साल में कुमाऊं की सड़कों पर 2.82 लाख से अधिक हादसे हुए। आंकड़ों के मुताबिक पहाड़ में दिन और मैदानी जिलों में रात के समय अधिक दुर्घटनाएं हुईं।
दुर्घटनाओं का समय डायल 112 की वार्षिक रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार कुमाऊं मंडल में दिन के मुकाबले रात के समय कुल हादसों की संख्या अधिक रही है। एक साल में जहां दिन के समय कुल 138410 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, वहीं रात के सन्नाटे में यह आंकड़ा बढ़कर 144317 तक पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ के जिलों में दिन के मुकाबले रात को काफी कम हादसे होते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि पहाड़ी मार्गों पर रात के समय यातायात का दबाव बेहद कम हो जाता है। जबकि मैदानी जिलों में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही, ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.