फरीदाबाद, मार्च 15 -- नूंह। पिनंगवा पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव झिमरावट के पहाड़ी क्षेत्र में जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8,850 रुपये नकद और ताश पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार एएसआई संजीत टीम के साथ गांव खानपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव झिमरावट के पहाड़ के पास झाड़ियों में बनी एक झोपड़ी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को सही मानते हुए पुलिस ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन व्यक्तियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम-पता शौकत , अफजल और आसिफ निवासी गांव झिमरावट बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...