सासाराम, मार्च 6 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी के शिर्ष पर स्थित पीपरडीह पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण पानी के लिए दो से तीन किलोमीटर दूर से पानी ढो कर घर तक ला रहे हैं। पहाड़ पर पीएचईडी द्वारा 42 सोलर पंप लगाए थे। जिसमे 30 सोलर पंप बंद है। पूर्व मुखिया श्यामनारायण उरांव ने शुक्रवार को डीएम को आवेदन देकर समस्या समाधान करने की मांग की है। मुखिया ने बताया कि पीएचईडी के अधिकारी काफी लापरवाही बरत रहे हैं। फोन करने पर फोन रिसीव भी नही करते। इधर, अभी से ही पहाड़ पर पेयजल का संकट गहरा गया है। ऐसी स्थिति रही तो पहाड़ से विस्थापन करना लोगो की मजबूरी हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...