गुमला, जनवरी 22 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पहाड़ पनारी गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रजनी उरांव ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के रजनी उरांव 14 जनवरी की सुबह मवेशी बांधकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोककर डायन बिसाही कहकर अपशब्द कहे। रजनी चुपचाप घर लौट आई और पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद उसका पति चमरू उरांव अपने पुत्र के साथ आरोपितों को समझाने गया, लेकिन इस पर ठुपा उरांव, जैयमंती उराईन, बंधन उरांव और सोमारी उरांव ने मिलकर चमरू और उसके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा देख रजनी उरांव बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.