नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत स्थित दार्चुला जिले में एक विशाल भूस्खलन के बाद चौलानी (चमेलिया) नदी का प्रवाह आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया है। नदी में भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से कृत्रिम झील बनने और अचानक बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। दार्चुला जिला प्रशासन ने निचले इलाकों और भारत-नेपाल सीमा से सटे महाकाली नदी तट के निवासियों को हाई अलर्ट पर रहने की सख्त चेतावनी दी है।अपी हिमाल के पास हुआ भूस्खलन प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह घटना अपी हिमाल ग्रामीण नगरपालिका के भट्टार क्षेत्र में हुई। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढहकर चौलानी नदी में जा गिरा, जिससे पानी का बहाव थमने लगा है। स्थानीय प्रशासन ने आशंका जताई है कि अगर पहाड़ी से और मलबा गिरता है तो नदी पूरी तरह ब्लॉक हो सकती है, जो बाद में दबाव के कारण अचानक फटक...