पहाड़ तपे, मैदान झुलसे; नैनीताल और मसूरी में भी पारा चढ़ा; राहत के आसार कब
देहरादून, अप्रैल 27 -- Uttarakhand Weather: देश के विभिन्न हिस्सों के साथ अब उत्तराखंड में भी गर्मी तेजी पकड़ रही है। प्रदेशभर में तीखी धूप और तपती हवाओं से लोग त्रस्त हैं। मैदानी क्षेत्रों में तो गर्मी का असर दिख ही रहा था, रविवार को पहाड़ों पर भी लोगों ने तपिश महसूस की। आईएमडी ने आज मैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में 12 वीं तक स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को देहरादून का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ाें के लिहाज से रविवार इस सीजन में राजधानी का सबसे गर्म दिन रहा। अप्रैल में दून के सर्वाधिक तापमान की बात करें तो यह अब तक का दूसरा सर्वाधिक तापमान है। इससे पूर्व वर्ष 2009 में दून में सर्वाधिक तापमान (40.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया जा चुका है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.