रांची, फरवरी 9 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के पहाड़ टोली ग्राम में सोमवार को द हंस फाउंडेशन के सहयोग से मुखिया अनुप कुजुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य गांव में जल प्रबंधन को सुदृढ़ करना और स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। द हंस फाउंडेशन के हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट सावन कुमार ने जल समिति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति व जल स्रोत संरक्षण की जानकारी दी। सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित नौ सदस्यों का चयन किया गया। मुखिया ने स्वच्छ पानी और साफ-सफाई को स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.