अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अतरौली का पहाड़ गढ़ी गांव राम मनोहर लोहिया अवार्ड के लिए चयनित हो गया है। राम मनोहर लोहिया अवार्ड मंडल में केवल एक ग्राम पंचायत को मिलता है। इसके तहत दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, जिसको विकास कार्यों में लगाया जाता है। डा. राममनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत प्रत्येक मंडल से एक स्मार्ट पंचायत व जिला स्तर पर तीन स्मार्ट पंचायत का चयन किया जाता है। इसको लेकर आवेदन भेजे गए थे, जिसमें स्मार्ट काम करने वाली पंचायत पहाड़ गढ़ी का चयन किया गया है। इस पंचायत ने स्मार्ट तरीके से कई कार्य कराए हैं। जिसको लेकर चयन किया गया। अभी दो दिन पहले मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना से पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया था। पहाड़ गढ़ी के ग्राम प्रधान का अशोक कुमार ने बताया कि गांव में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.