बागेश्वर, फरवरी 27 -- पिंडर घाटी के तीख में आयोजित प्रेरणा आजीविका स्वायत्त सहकारिता समिति, बदियाकोट की वार्षिक आमसभा में महिला समूहों को सशक्त बनाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि पहाड़ की महिलाएं केवल अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आधारशिला हैं। यह समिति न केवल आजीविका का माध्यम है, बल्कि मातृशक्ति के सपनों को उड़ान देने वाला सशक्त मंच है। आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ यह आत्मसम्मान, स्वाभिमान और आत्मविश्वास की ज्योति भी प्रज्वलित कर रही है। यहां मातृशक्ति केवल आजीविका नहीं कमा रही, बल्कि नेतृत्व, आत्मविश्वास और सामाजिक परिवर्तन की मिसाल भी प्रस्तुत कर रही है। नारी शक्ति के इस अदम्य साहस, सामूहिकता और आत्मनिर्भरता के संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ का भविष्य सुरक्षित हाथों में ...