बक्सर, फरवरी 9 -- पेज तीन के लिए ---- पोकलेन राजस्थान के अलवर में पोकलेन से पत्थर तोड़ऩे के दौरान हुई दुर्घटना पत्थर गिरते पोकलेन के साथ गहरी खाई में गिरा युवक, शव की तलाश डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। राजस्थान के अलवर में पहाड़ का टुकड़ा गिरने के साथ ही पोकलेन के साथ चालक गहरी खाई में गिर पड़ा। इस हादसे में डुमरांव के रजडीहा गांव निवासी चालक की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की टीम गहरी खाई में पानी के बीच शव व पोकलेन का पता लगाने में जुटी है। युवक के शव अभी तक पता नहीं चल पाया है। युवक की मौत की खबर जैसे ही डुमरांव के रजडीहा गांव पहुंची। गांव में रह रहे वृद्ध माता-पिता बिलख पड़े। गांव में मातम पसर गया। हर किसी के चेहरे पर इस घटना का साफ दर्द झलक रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि डुमरांव थाना क्षेत्र के रजडीहा गांव निवासी पारसनाथ सिंह के तीन पुत्र है। त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.