बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। सुबह-शाम के साथ दिन में ठंड असर दिखा रही है। गलन के चलते हाथ-पैरों उंगलियां सुन्न हो रही हैं। हालांकि तापमान में एक से दो डिग्री तक का उतार-चढ़ाव बना हुआ है, मगर ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। वहीं हवाओं की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई है। अब रविवार को सुबह ठंड से लोगों की कपकपी छूटी। धूप निकलने पर लोगों को ठंड में राहत मिली। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। रविवार को सुबह से तेज ठंड का अहसास हुआ। दिन बढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों के चेहरे खिल गए। ठंड से बचाव के लिए लोग धूप में बैठे नजर आए। दोपहर तक लोग धूप सेकते हुए दिखे। शाम ढलने के बाद फिर गलनभरी ठंड महसूस की गई। दिन में तापमान में एक डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.