पहाड़ों में सड़क बनाना होगा आसान, अब अलग मंजूरी का झंझट नहीं; धामी सरकार ने बदला नियम
देहरादून, अक्टूबर 23 -- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क बनाना तो अब आसान होगा ही, साथ ही उसमें लगने वाला समय भी कम होने जा रहा है। धामी कैबिनेट ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण से जुड़े एक मानक में बड़ी छूट देने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया। सड़क बनाने के लिए पहाड़ के कटान और उसके बाद संबंधित क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए अलग अलग अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। अब एक बार में ही दोनों कामों के लिए मंजूरी मिल जाएगी। राज्य पर्वतीय क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए दो चरण में अनुमति लेनी अनिवार्य है। प्रोजेक्ट की मंजूरी के बाद दूसरे चरण के स्टेज-1 में केवल पहाड़ के कटान की अनुमति दी जाती है। जबकि इसके दूसरे चरण में संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा दीवार, पुलिया, नालियां आदि के लिए अलग से मंजूरी लेनी पड़ती है। इसमें दोहरा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.