पहाड़ों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों में बौछारों के आसार
देहरादून, जुलाई 22 -- देहरादून। राजधानी दून में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। बीच-बीच में हल्की धूप निकलने के बावजूद उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। विभाग ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम का यह मिजाज अगले 24 घंटे तक बने रहने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: पूरे उत्तराखंड में हो रही बारिश, आज चारधाम रूट समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट; 142 सड़कें बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.