पहाड़ों में बारिश से फिर उफनाई केन व यमुना
बांदा, सितम्बर 13 -- पैलानी/बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से जिले में केन व यमुना फिर उफना गई। भूरागढ़ केन नदी में सुबह आठ बजे 98.70 व चिल्ला में यमुना नदी 92.08 मीटर पर पहुंच गई। हालांकि शाम चार बजे तक केन नदी करीब एक मीटर घट गई। बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया। नदियों में लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए नावें लगाई गई हैं। पुलिस को भी तैनात कर दिया गया है। तहसील के खप्टिहा कलां कस्बे में बह रही केन नदी का जल स्तर शनिवार को शाम सात बजे से बढ़ना शुरू हो गया। सारी रात्रि तेज गति के साथ बढ़ते हुए जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया, वहीं नाव चलाने वाले नाविकों ने तीन-तीन नावों को ग्रामीणों के आवागमन के लिए लगाया है। पैलानी कस्बे में नदी के बढ़ते हुए जलस्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.