कुशीनगर, जनवरी 31 -- कुशीनगर। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में देखने को मिल रही है। कुशीनगर में तेज पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढा दी हैं। शुक्रवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाये रहे। इससे गलन बढ गई है। बादलों को देख कर किसानों का होश उड़ा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन सुबह और शाम कोहरा होने और हवा चलने की आशंका जताया है। जनवरी महीने में मक्ररसंक्राति के बाद लगातार धूप होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। इधर पर पश्चिम क्षेत्र के पहाड़ों में होने वाल बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में देखने को मिल रही है। गुरूवार को दोपहर तक आसमान में बादल छाये रहने तथा कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने तथा शुक्रवार को सुबह से तेज पछुआ हवा चलने के कारण लोगों को ठंड के वापस लौटने की चिंता सताने लगी है। हवाओं के चलते गलन बढने तथ...