देहरादून, मार्च 20 -- पौड़ी। जिले में हल्की बारिश के बाद देर रात से लगातार बारिश जारी है। रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह भी जारी है। ठंडी हवाएं चलने से बारिश से तापमान में गिरावट जारी है। सीजन में कम बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे थे। खेती-बाड़ी, बागवानी, पशुपालन प्रभावित हो रहा था। लंबे समय से बारिश न होने से जलस्रोत सूखने लगे थे। नदियों का जलस्तर बहुत कम हो गया था। इस समय होने वाली बारिश से खेती-बाड़ी के लिए संजीवनी का काम करेगी। साथ ही जलस्रोत रिचार्ज होकर नदियों का जलस्तर सुधरेगा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...