पहाड़ों पर हो रही बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, नजर बनाए हुए हैं अधिकारी, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
देहरादून, जुलाई 10 -- हरिद्वार। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का मैदानी इलाकों में असर नजर आ रहा है। हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज पर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हरिद्वार में गंगा इस वक्त 291.10 के लेवल पर बह रही है। जो की सामान्य से ज्यादा है। हालांकि ये जल स्तर चेतावनी के स्तर 293 से नीचे है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बारिश अगर लगातार जारी रही तो गंगा का जलस्तर और ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं यूपी सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी गंगा के बढ़ते जल स्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। पिछले तीन दिनों से बारिश होने का सिलसिला जारी भी है। हरिद्वार के अलावा उत्तराखंड के पहाड़ों में भी भारी बारिश होने का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.