पहाड़ों पर मौसम बदलेगा, दिल्ली में भी बारिश की चेतावनी; IMD का लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- दिल्ली-NCR में रविवार को तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक रहा। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भी गर्मी परेशान करेगी। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस दिन तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।कल कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी आसमान साफ रहने और गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। सोमवार को दिल्ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.