शिमला, जुलाई 14 -- हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रिय रहा मॉनसून अब कमजोर पड़ गया है। मंगलवार सुबह राजधानी शिमला में तेज धूप खिली रही, जबकि मैदानी जिलों में भी मौसम साफ रहने से उमस बढ़ गई। मौसम साफ होने के साथ प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने का अनुमान जताया है, लेकिन 18 जुलाई से एक बार फिर मॉनसून के सक्रिय होने और कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। ऐसे में सप्ताह के आखिर में लोगों को फिर बारिश से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।बारिश नहीं होने से लोगों को दिन में उमस का अहसास बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में साफ कमी दर्ज की गई। केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक 17.4 मिलीमीटर वर्षा...