पहाड़ों पर भारी बारिश से यूपी के सहारनपुर में बाढ़; दुकानें-लोग बहे, महिला की मौत
सहारनपुर, मई 29 -- यूपी के सहारनपुर में शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में देर रात अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के बाद अचानक भारी जलराशि नीचे उतर आई, जिसने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बहने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान जारी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अचानक तेज बहाव के साथ पानी मंदिर क्षेत्र में पहुंचा। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते कई दुकानें पानी के तेज बहाव में बह गईं। श्रद्धालुओं में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर और आसपास बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.