पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते यूपी की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी अब गांवों और खेतों में घुसने लगा है। जिसके चलते किसानों में दहशत फैल गई है। पीलीभीत जिले के कुछ गांवों में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। यहां शारदा नदी ने कहर ढहाना शुरू कर दिया है, जिसने किसानों के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। नदी का पानी अब किनारे मौजूद खेतों में पानी घुसने लगा है। इतना ही नहीं नदियों ने भू-कटान भी शुरू कर दिया है। नदी के किनारे मौजूद गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। किसानों का कहना है कि शारदा की धार लगातार जमीन को काट रही है। कई खेत नदी के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। पानी भरने से खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक चिंत...