रांची, जनवरी 24 -- झारखंड में शनिवार की रात ठंड रही। राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में सर्द और कनकनी का अहसास हुआ। रांची में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हो चुकी है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में यह 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, 21 जनवरी को 12.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान राजधानी समेत राज्य के विभिन्न स्थानों में न्यूनतम का तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई। यह गिरावट उत्तर की ठंडी हवा आने के कारण हुई। विज्ञानियों के मुताबिक हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश व कहीं बर्फवारी हो रही है। यही कारण है कि उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.