संतकबीरनगर, जनवरी 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आने वाली सर्द हवाओं से पूरा जिला कांप रहा है। वातावरण में नमी के चलते पहाड़ों से होकर आ रही बर्फीली हवाओं ने बादल का स्वरूप अख्तियार कर लिया है। बदली छाए रहने व बर्फीली हवाओं से तापमान गिर रहा है। न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी है और हाल के दिनों में इससे निजात मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। रविवार को भी आसमान में बदली छाई रही। लगातार बदली होने की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। घर के बाहर वही लोग निकले, जिनकी मजबूरी रही। नहीं तो लोग घर के अंदर ही रहे। बदली व बर्फीली हवाओं से सर्दी का सितम लगातार जारी है। दो दिन धूप निकली और तीसरे दिन से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ गया है। सूर्य देवता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.