अमरोहा, नवम्बर 28 -- पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते जिले में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी का प्रकोप बढ़ने से रात में पारा गिरेगा। रात में जहां ठिठुरन बढ़ रही है तो वहीं दिन में धूप ठंड से राहत दे रही है। सर्दी के चलते लोगों को घर की छत, बालकनी व पार्क में धूप सेकते हुए देखा गया। नवंबर माह बीतने वाला है। ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। दो दिन पूर्व चली उत्तर पश्चिम हवा ने मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया। आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से रात में पारा गिरेगा और पाला पड़ने की संभावना भी है। शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय दिन का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व बाद में हवा के चलने से ठंड बढ़ी है। मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.