नई दिल्ली, अगस्त 26 -- अगर आपको लगता है कि पहाड़ों का मजा लेने के लिए हिमाचल या उत्तराखंड ही जाना पड़ेगा, तो ऐसा नहीं है। हरियाणा में भी एक ऐसी जगह है, जो अपने शांत माहौल, घने पेड़ों, पहाड़ी रास्तों और सुंदर झीलों के लिए जानी जाती है। यह जगह पंचकूला जिले में है और शिवालिक की पहाड़ियों के बीच बसी हुई है। अगर आप कम समय में किसी शांत पहाड़ी जगह पर घूमना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए अच्छी हो सकती है। मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से करीब 1,200 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां का मौसम आसपास के मैदानी इलाकों की तुलना में काफी सुहावना रहता है। सुबह और शाम के समय यहां का माहौल खासतौर पर अच्छा लगता है। हल्की ठंडी हवा और चारों तरफ फैली हरियाली आपको कुछ समय के लिए शहर की भागदौड़ से दूर कर देती है।टिक्कर ताल जरूर जाएं मोर...