बागपत, जुलाई 13 -- बड़ौत। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना का जलस्तर और बहाव लगातार बढ़ रहा है। इससे नदी किनारे बसे गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यमुना खादर क्षेत्र के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यमुना में ठोकर बनाने का काम तेजी से चल रहा हालांकि पानी का स्तर बढ़ने के चलते कार्य प्रभावित हुआ है। किसानों को सबसे अधिक चिंता खड़ी फसलों की है। यदि यमुना का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खादर क्षेत्र में खड़ी फसलें जलमग्न हो सकती हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान पर यमुना, टोंस का जल स्तर, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी पिछले वर्षों की बाढ़ का अनुभव होने के कारण किसान पहले से ही चिंतित हैं। बाढ़ से बचाव के लि...