रिषिकेष, मार्च 5 -- होली के बाद गुरुवार को पहाड़ी रूटों पर बसों की कमी से यात्री परेशान रहे। भीड़ के चलते बसों में सीट के लिए मारामारी की स्थिति रही। गुरुवार सुबह से ही दून मार्ग पर पहाड़ी रूट के बस स्टॉपेज इंद्रमणि बडोनी चौक पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हुई। पूर्वान्ह 11 बजे के बाद यात्रियों भीड़ बढ़ गई। यहां पहाड़ के विभिन्न जिलों के यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। निजी परिवहन कंपनियों की सवारी बसें पहुंचने पर उनमें सीटों के लिए मारामारी जैसी स्थिति नजर आई। दोपहर तक चौक पर दर्जनों की संख्या में यात्री बसों के लिए खड़े दिखे। हालांकि, शाम चार बजे के बाद यात्रियों की भीड़ में अचानक कमी भी देखी गई। टीजीएमओ अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने बताया कि पहाड़ी रूट पर निजी कंपनियों की प्रतिदिन 60 से ज्यादा सेवा संचालित होती हैं। यह सेवा चमोली, उत्तरका...