गुमला, जनवरी 28 -- रायडीह संवाददाता। पहाड़ी तलहटी और गंवई पगडंडी से पैदल चल कर बुधवार को डीसी प्रेरणा दीक्षित जरजट्टा पंचायत के काडंग गांव पहुंचीं और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मांदर और नगाड़ा बजाकर डीसी का गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान डीसी ने ग्रामीणों से कहा कि वे भरोसे के साथ अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अक्सर अपनी बात रखने में डर महसूस करते हैं,जबकि डरने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन का उद्देश्य प्रोजेक्ट द्वार के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।ग्रामीणों ने गांव तक पहुंच पथ की समस्या को सबसे महत्वपूर्ण बताया और जोरदार तरीके से सड़क निर्माण की मांग रखी। इसके साथ ही काडंग गांव की बुनियादी सुविधाओं को प्रमुखता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.